जब भी जलवायु परिवर्तन की बात होती है, चर्चाओं का केंद्र कार्बन डाईऑक्साइड और मीथेन होते हैं। लेकिन जलवाष्प भी एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है जो जलवायु पर गंभीर प्रभाव डालती है। जलवाष्प कई वर्षों तक समताप मंडल में बनी रहती है और धरातल की गर्मी को अवशोषित कर इसे वापस धरती पर फेंकती है। एक अध्ययन में पाया गया था कि 1990 के दशक में संभवत: समतापमंडलीय पानी में आई उछाल ने उस समय वैश्विक तापमान को 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था। और साइंस एडवांसेज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिक इन दिनों जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जलवाष्प आधारित एक क्रांतिकारी रणनीति पर काम कर रहे हैं - समताप मंडल का निर्जलीकरण।
समतापमंडल के निर्जलीकरण का सिद्धांत यह है कि नमी से भरी हवा को समतापमंडल में पहुंचने से पहले ही रोक लिया जाए और उसे कणों के आसपास बादलों का रूप दे दिया जाए। नेशनल ओशियनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के भौतिक विज्ञानी शुका श्वार्ज़ के नेतृत्व में इस रणनीति ने पारंपरिक जियोइंजीनियरिंग विधियों का एक विकल्प प्रदान किया है। इस तकनीक में प्रति सप्ताह केवल 2 किलोग्राम पदार्थ की आवश्यकता होती है, जो संसाधन-कुशल साबित होगा। इसके अलावा, बिस्मथ ट्रायआयोडाइड नामक इस पदार्थ के छिड़काव के लिए हवाई जहाज़ की ज़रूरत नहीं पड़ेगी; गुब्बारे या ड्रोन से इसका छिड़काव किया जा सकता है।
इस तकनीक का उपयोग करने के लिए कुछ ऐसे विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान की गई है जहां से ऊपर की ओर उठने वाली हवाओं की तेज़ धाराएं समताप मंडल तक पहुंचती हैं। जैसे पश्चिमी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर का क्षेत्र।
अलबत्ता, इस तकनीक में कई चुनौतियां और जोखिम भी हैं। एक संभावना अनपेक्षित परिणाम है; यदि सीडिंग कण के कारण बादल वांछित जगह पर न बनकर अन्यत्र कहीं एवं अलग तरह के बादल बन जाना जो गर्मी को परावर्तित करने की बजाय धरती से निकलने वाली गर्मी को सोखने लगें। ऐसे में इस तकनीक की व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए गहन शोध आवश्यक है।
बहरहाल, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं के बीच अपरंपरागत रणनीतियों के लिए खुलापन बढ़ रहा है। ताप-रोधी बादलों की जांच जैसी पहल जलवायु सम्बंधी बदलती सोच की द्योतक है। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी भी चर्चाएं जारी है और अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। फिर भी यह स्पष्ट है कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए साहसिक और कल्पनाशील रणनीतियां आवश्यक हैं। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - May 2024
- चिकित्सा में महत्व के चलते जोंक पतन
- आप सूंघकर बीमारी पता कर सकते हैं
- एआई निर्मित कैथेटर से संक्रमण की रोकथाम
- जब हंसी मज़ाकिया न हो
- टीकों में सहायक पदार्थों का उपयोग
- अति-संसाधित भोजन नुकसानदेह है
- उपवास: फायदेमंद या नुकसानदेह?
- एंथ्रोपोसीन युग का प्रस्ताव खारिज
- सर्पदंश: वक्त पर प्रभावी उपचार के प्रयास
- माइक्रोप्लास्टिक के स्वास्थ्य प्रभाव
- समतापमंडल से पानी हटाकर गर्मी से राहत
- भीषण गर्मी में भी फूल ठंडा रहता है
- हाइड्रोजन: भविष्य का स्वच्छ ईंधन
- परंपरागत जल संरक्षण की बढ़ती उपयोगिता
- जलमग्न पर्वत शृंखला पर मिली व्यापक जैव विविधता
- भारत में महिलाओं का प्रदर्शन कैसा रहा है?
- यह उभयचर अपने शिशुओं को ‘दूध’ पिलाता है
- परवाने रोशनी के आसपास क्यों मंडराते हैं?
- कृत्रिम बुद्धि: टेक्स्ट को वीडियो में बदला
- π और पाई दिवस
- रॉकेट प्रक्षेपण की नई टेक्नॉलॉजी
- ब्रह्मांड का सबसे चमकीला ज्ञात पिंड
- हर्बेरियम का अवसान: वनस्पति शास्त्र अध्ययन पर संकट