यह तो हम भली-भांति जानते हैं कि तरह-तरह के कीट-पतंगे मोमबत्ती, बल्ब-टूयबलाइट जैसी कृत्रिम रोशनियों की ओर खिंचे चले आते हैं। दिए जलते ही वे उनके आसपास मंडराने लगते हैं। शायद इसी अनुभव से प्रेरित होकर किसी शायर ने कहा है –
कितने परवाने जले राज़ ये पाने के लिए,
शमा जलने के लिए है या जलाने के लिए।
लेकिन हाल ही में परवानों यानी कीट-पतंगों पर किया गया अध्ययन इस राज़ का खुलासा करता है कि क्यों वे कृत्रिम रोशनियों की ओर खिंचे चले आते हैं और उनके चक्कर काटते हैं।
इस बात की पड़ताल तो लंबे समय से चली आ रही थी जिसने हमें इसकी कई व्याख्याएं भी दीं; जैसे वे इन रोशनियों के स्रोत को चंद्रमा समझ कर दिशा निर्धारण के लिए इनका उपयोग करते हैं, या वे रोशनी नहीं बल्कि गर्मी से आकर्षित होते हैं। शोधकर्ता उनके बारे में थोड़ा गहराई से समझना चाहते थे। इसलिए उन्होंने रोशनी के आसपास मंडराते कीट-पतंगों की हरकतों को मोशन-कैप्चर कैमरा और स्टीरियो वीडियोग्राफी से रिकॉर्ड किया।
उनकी फुटेज देखने से पता चला कि कीट-पतंगे अपनी पीठ हमेशा रोशनी की ओर रखने का प्रयास करते हैं - यह प्रयास पृष्ठीय प्रकाश प्रतिक्रिया कहलाती है। पीठ हमेशा रोशनी की ओर झुकाने के प्रयास में वे रोशनी के चक्र में फंस जाते हैं और उसी के आसपास मंडराते रहते हैं। गौरतलब है कि पृष्ठीय प्रकाश प्रतिक्रिया कीट-पतंगों को ऊपर-नीचे का निर्धारण करने और सही उन्मुखीकरण में बने रहने में मदद करती है। इसका मुख्य कारण यह है कि सामान्यत: परिवेश का ज़्यादा चमकीला हिस्सा ऊपर की ओर होता है। लेकिन कृत्रिम प्रकाश में यही चमक उन्हें भ्रम में डाल देती है। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - May 2024
- चिकित्सा में महत्व के चलते जोंक पतन
- आप सूंघकर बीमारी पता कर सकते हैं
- एआई निर्मित कैथेटर से संक्रमण की रोकथाम
- जब हंसी मज़ाकिया न हो
- टीकों में सहायक पदार्थों का उपयोग
- अति-संसाधित भोजन नुकसानदेह है
- उपवास: फायदेमंद या नुकसानदेह?
- एंथ्रोपोसीन युग का प्रस्ताव खारिज
- सर्पदंश: वक्त पर प्रभावी उपचार के प्रयास
- माइक्रोप्लास्टिक के स्वास्थ्य प्रभाव
- समतापमंडल से पानी हटाकर गर्मी से राहत
- भीषण गर्मी में भी फूल ठंडा रहता है
- हाइड्रोजन: भविष्य का स्वच्छ ईंधन
- परंपरागत जल संरक्षण की बढ़ती उपयोगिता
- जलमग्न पर्वत शृंखला पर मिली व्यापक जैव विविधता
- भारत में महिलाओं का प्रदर्शन कैसा रहा है?
- यह उभयचर अपने शिशुओं को ‘दूध’ पिलाता है
- परवाने रोशनी के आसपास क्यों मंडराते हैं?
- कृत्रिम बुद्धि: टेक्स्ट को वीडियो में बदला
- π और पाई दिवस
- रॉकेट प्रक्षेपण की नई टेक्नॉलॉजी
- ब्रह्मांड का सबसे चमकीला ज्ञात पिंड
- हर्बेरियम का अवसान: वनस्पति शास्त्र अध्ययन पर संकट