Read the magazine | Download Magazine
हाथी - वैदेही पाटणे
चित्र: अमृता
दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली वैदेही बता रही हैं कि जम्बो हाथी उन्हें इतना पसन्द क्यों है।
कौवा लड़का - तारो याशिमा
अनुवाद: अरविन्द गुप्ता
एक लड़का था। उसे अपने टीचर से डर लगता था। उसे बच्चों से भी डर लगता था। वह किसी से मिलता-जुलता नहीं था। उसके स्कूल के लड़के उसे ‘चिबि’ कहकर बुलाते थे। फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरा स्कूल चौंक गया। और बच्चे चिबि को ‘कौवा लड़का’ कहकर बुलाने लगे। ऐसा क्या हुआ... जानने के लिए पढ़िए दिल को छूने वाली यह कहानी।
फिल्म चर्चा - वह लड़की जो समय को लाँघ पाती थी - निधि गुलाटी
समय की धारणा पर आधारित एक फिल्म है - द गर्ल हू लेप्ट थ्रू टाइम। फिल्म की नायिका मकोतो की रोज़ की ज़िन्दगी में काफी गड़बड़-सी रहती है। फिर एक दिन मकोतो के हाथ एक ऐसी तकनीक लग जाती है जिससे वह समय-यात्रा कर सकती है।
इस फिल्म के विविध पहलुओं पर चर्चा करता एक दिलचस्प लेख...
साँप, साँप - अधिराज जुगरान
चित्र: हीरा धुर्वे
क्या हुआ जब तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले अधिराज का सामना एक साँप से हुआ, जानने के लिए पढ़िए यह कॉमिक।
कला के आयाम – ग्राफिक नरैटिव - शेफाली जैन
कहानी और चित्रों के बीच के नाते का एक रूप है – ग्राफिक नरैटिव। इस लेख में शेफाली चित्रों और शब्दों की एक अनूठी शृंखला रिवर ऑफ स्टोरीज़ के ज़रिए ग्राफिक नरैटिव से हमारा परिचय करवा रही हैं।
गतिविधि-कोना — अन्तर ढूँढो
चित्र: शुभम लखेरा
एक जैसे दिखने वाले दो चित्रों में छिपे हुए अन्तरों की खोजने की एक मज़ेदार गतिविधि।
गतिविधि-कोना — भूलभुलैया
दिए गए कई रास्तों में से सही रास्ते को चुनने की जद्दोजहद।
अमन की कुछ बातें - सुनने से भी मसले हल हो सकते हैं - अमन मदान
चित्र: कनक शशि
अनुवाद: पूनम जैन
ऐसी कई चीज़ें होती हैं जिन पर हम दूसरों से झगड़ पड़ते हैं। कभी-कभी हम कुछ और करना चाहते हैं, और दूसरे हमसे कुछ और करवाना चाहते हैं। ऐसी स्थितियों में हम अक्सर एक-दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं। क्या आपसी टकराव की ऐसी स्थितियों से निपटने का कोई और तरीका हो सकता है? जानने के लिए पढ़िए यह लेख...
गतिविधि-कोना — माथापच्ची
कुछ मज़ेदार सवालों और पहेलियों से भरे दिमागी कसरत के पन्ने।
गतिविधि-कोना — क्यों-क्यों
इस कॉलम में हर बार हम बच्चों से एक सवाल पूछते हैं जिसका जवाब उन्हें सही-गलत की परवाह किए बिना अपने मन से देना होता है। इस बार का सवाल था: कभी-कभी अपनी जाति या गरीबी/रईसी के चलते लोग हमारे साथ अलग-अलग तरह से बर्ताव करते हैं। ऐसे अनुभव कभी अच्छे होते हैं, तो कभी बुरे। ऐसे बर्ताव का यदि तुम्हारा कोई अनुभव है तो वह क्या है और तुम्हें क्या लगता है कि ऐसा बर्ताव तुम्हारे साथ क्यों किया गया होगा?
कई बच्चों ने अपने दिलचस्प जवाब हमें भेजे। इनमें से कुछ आपको यहाँ पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही बच्चों के कुछ चित्र भी देखने को मिलेंगे।
गतिविधि-कोना — चित्रपहेली
चित्रों में दिए इशारों को समझकर पहेली को बूझना।
बच्चों की रचनाओं का कोना — मेरा पन्ना
लेख व कहानी: सर्दियों के दिन – आँचल, छुट्टियों के दिन – रोशन, मेरी माँ - प्रज्ञा शहा, पेड़ों का बलिदान - अंशुमान मिश्रा, हमारे खेत पर - रेहान पटेल, मेरा खरगोश - बिलाल अहमद
चित्र: रिद्धि अडसूल, वंशिका, हेमा कुमारी, अनिकेत परमार, विमल शर्मा
तुम भी जानो
इस बार जानिए...
अर्जेंटीना बना फुटबॉल का वर्ल्ड चैम्पियन
कवेंटिन ब्लेक हुए 90 साल के
|दुनिया का सबसे सख्त पदार्थ
एक रंग - चन्दन यादव
चित्र: शुभम लखेरा
एक रंग सपने का
एक रंग रात का….